इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। आईसीएसई और सीबीएसई विंग के 160 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतिभागियों ने चंद्रयान 3, डिनो राइडर, इकोसिस्टम, सेव गर्ल चाइल्ड, गांधी जी, रानी लक्ष्मी बाई, विभिन्न फल, गुड़िया एवं पेड़ की भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता वीना गुप्ता, स्मिता लाभ एवं जरीन मलिक जज की भूमिका में थीं। स्कूल की निदेशक एफ हसन ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए इस तरह के आयोजन पूरे साल किए जाते हैं।
