मुख्य समाचार

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास 

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन मुंबई में सोमवार की सुबह 11 बजे हो गया। उन्होंने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 72 वर्षीय पंकज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा की। उन्होंने लिखा बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है।

पंकज उधास के निधन से फिल्म एवं संगीत जगत में शोक छा गया है। उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी गजल चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है। आज भी याद की जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

नीतीश कुमार ने शोक संदेश में कहा है कि पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। पंकज उधास ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
 


संबंधित खबरें