जनक नंदिनी माता सीता का जन्मोत्सव ‘जानकी नवमी‘ 17 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी की जीवन गाथाओं से हमें त्याग, सेवा, संयम और प्रेम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सबके लिए एक आदर्श है। मां जानकी सबका कल्याण करे। यही कामना है।