मुख्य समाचार

बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश ने की बोधिवृक्ष की पूजा  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित आवास पर बौद्ध शिला और बोधिवृक्ष की पूजा की। 

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा और संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। 

उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताये हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। 


 


संबंधित खबरें