मुख्य समाचार

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को सीएम नीतीश ने किया नमन 

मुहर्रम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय और अहंकार के विरुद्ध लड़ाई में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कुर्बानी अमर है। इसे कयामत तक याद किया जायेगा। 

इससे प्रेरणा लेकर हमें इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मुहर्रम पर राज्यवासियों से अपील की है कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शाें को अपनाएं। उन्होंने राज्यवासियों से मुहर्रम को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। 
 


संबंधित खबरें