मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश,अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे प्रकाश पर्व को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।