मुख्य समाचार

गुरुनानक जयंती पर सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं             

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरुनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने के लिए चारों दिशाओं में यात्राएं की। 

गुरुनानक देव जी ने ‘इक ओंकार’ का नारा दिया था यानि ईश्वर एक है। वे कहते थे कि लोभ का त्याग कर सही तरीके से धन अर्जित करना चाहिए। गुरुनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए। 
 


संबंधित खबरें