मुख्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में शामिल हुआ बिहार

international labour conference : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 113वें सम्मेलन में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभागीय सचिव दीपक आनंद शामिल हुए। उन्होंने वैश्विक मंच पर बिहार में श्रमिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का आयोजन 2 जून से 13 जून तक होगा। 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बिहार के श्रम मंत्री को अतिथि मंत्री के रूप में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। श्रम मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के कामगार देशभर में विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार उनके हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने प्रवासी मजदूर कामगार ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐप प्रवासी श्रमिकों के लिए एक डिजिटल कनेक्टिविटी और लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। सरकार इस माध्यम से न सिर्फ श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ रही है, बल्कि पंचायत स्तर पर उनका डेटाबेस तैयार कर रही है। 

बिहार के सभी सरकारी आईटीआई को टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदला गया है, जहां रोबोटिक्स, थ्रीडी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण मिल रहा है।
 


संबंधित खबरें