बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कला,सिनेमा एवं बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर बात हुई। सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे बिहार में भी फिल्म की शूटिंग करेंगे।
मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने बताया कि बिहार में अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। बिहार में बहुत अच्छी-अच्छी जगहें हैं। हमारी टीम शीघ्र बिहार के विभिन्न लोकेशन का जायजा लेगी। राज्य सरकार की फिल्म पाॅलिसी के तहत 50 से 60 दिनों की शूटिंग पर डिपार्टमेंट से बात हुई है।