मुख्य समाचार

पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड

पटना एयरपोर्ट परिसर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा निर्धारित तिथि 18 जुलाई से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पर्यटकों को टिकट देकर इस सेवा का शुभारंभ किया। फिलहाल यह सेवा शनिवार और रविवार को है। इस मौके पर डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे।

बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 के तहत पटना शहर की हवाई सैर शुरू हुई है। पर्यटक हेलीकॉप्टर से 10 मिनट के लिए राजधानी की सैर करेंगे। इस दौरान वे पटना के प्रमुख पर्यटक स्थलों को 1200 फीट की ऊंचाई से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें 2100 रुपये का भुगतान करना होगा। 

बिहार हेली टूरिज्म सेवा के अंतर्गत पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर को भी जोड़ा गया है। राज्य सरकार प्रति टिकट अधिकतम 15,422 रुपये की सब्सिडी दे रही है। 

मुख्यमंत्री ने पटना जॉय राइड सेवा के शुभारंभ के मौके पर बिहार फ्लाइंग इंस्टीच्यूट के नये हैंगर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस पाने वाले कैप्टन कुमार धैर्य, कैप्टन जीनियस विवेक, कैप्टन कर्ण भारती और कैप्टन सोनल मान सिंह को प्रमाणपत्र दिया। 
 


संबंधित खबरें