फिल्म ' द वन : फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट ' के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, निर्माता एकता कपूर और निर्देशक दीपक मिश्रा पटना पहुंचे।
25 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही फिल्म ' द वन ' बिहार की लोककथा पर आधारित है। इसमें प्राचीन वन देवी मंदिर और महापर्व छठ की महिमा दिखाई गई है। वन देवी मंदिर करीब 400 साल पुराना है। यह मंदिर पटना से 40 किलोमीटर दूर बिहटा के समीप स्थित है।

कलाकारों ने महावीर मंदिर और वन देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी गंगा आरती में शामिल हुए।
लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को आत्मीय बताया। उन्होंने सभी को रिलीज होने जा रही फिल्म की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।
