मुख्य समाचार

पटना दशहरा महोत्सव 2026

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 11 अक्टूबर 2026 से दशहरा महोत्सव शुरू हो रहा है। महोत्सव का आयोजन श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति और कला एवं संस्कृति विभाग ने किया है।

चार दिवसीय दशहरा महोत्सव (11-14 अक्टूबर 2026) में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देश के लोकप्रिय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक कार्यक्रम होगा।

11 अक्टूबर को इंडियन आइडल 2021 के विजेता पवनदीप राजन की गायिकी से महोत्सव का शुभारंभ होगा। पटनावासी 12 अक्टूबर को हास्य कलाकार वीआईपी की कॉमेडी का आनंद लेंगे। 

गायिका सौम्या मिश्रा और ऋतिका राज का कार्यक्रम 13 अक्टूबर को है। 14 अक्टूबर को डांडिया के साथ प्रसिद्ध गायिका भव्या पंडित की प्रस्तुति होगी।

दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृष्ण स्मारक विकास समिति के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। जिला एवं पुलिस प्रशासन को भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
 


संबंधित खबरें