अमूल की आधुनिक डेयरी यूनिट फतुहा (पटना) में लगने जा रही है। 13 एकड़ जमीन पर 200 करोड़ की लागत से AMUL की नई यूनिट लगेगी। यहां दूध और ताजा डेयरी प्रोडक्ट का निर्माण होगा।
इस परियोजना से राज्य में डेयरी प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार होगा। लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। साथ ही डेयरी किसानों को भी बेहतर बाजार मिल सकेगा। राज्य में दूध आधारित उद्योगों के विकास को गति देने में भी यह यूनिट सहायक सिद्ध होगी।