मुख्य समाचार

GST Tribunal में अपील करने की अंतिम तारीख बढ़ी 

वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) में अपील करने की अंतिम तारीख बढ़कर 31 जुलाई 2026 हो गई है। इससे पूर्व 17 सितंबर 2025 की अधिसूचना के अनुसार अपील करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 थी।

वित्त मंत्रालय ने विभिन्न हितधारकों से मिले रिप्रेजेंटेशन को ध्यान में रखते हुए अंतिम तारीख बढ़ा दी है। रिप्रेजेंटेशन में GSTAT पोर्टल पर अधिक संख्या में अपील दाखिल करने से उत्पन्न तकनीकी कठिनाइयों की चर्चा थी।

मंत्रालय ने टैक्स पेयर्स को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख की प्रतीक्षा नहीं करें। अपील दाखिल करने का काम समय से पहले कर लें। 
 


संबंधित खबरें