चुनाव आयोग ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (पटना) के लिए सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। शिव सहाय अवस्थी (सामान्य) एवं शिव प्रताप सिंह (व्यय) प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उपचुनाव 30 जुलाई 2026 को है। 3 अगस्त को रिजल्ट जारी होगा।
कोई भी नागरिक उपचुनाव से संबंधित किसी तरह की शिकायत एवं सुझाव के लिए दोनों प्रेक्षकों से मिल सकते हैं। पटना के जिला अतिथि गृह में मिलने का समय सुबह 10 से 12 बजे तक है। विशेष परिस्थिति में प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर 8544023171 (सामान्य) और 8544025173 (व्यय) पर संपर्क कर सकते हैं।