मुख्य समाचार

आधार रोकेगा बेनामी संपत्ति का खेल

नई दिल्ली/एजेंसी । आधार अब बेनामी संपत्ति के खेल को रोकने में भी मददगार होगा। केंद्र सरकार भूमि की खरीद का सत्यापन आधार से कराएगी। इसके लिए निबंधन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन करने का खाका तैयार हो चुका है। आधार को सरकार ने आयकर रिटर्न, बैंक खातों व पैन से जोड़ दिया है। इससे पता लगाया जा सकेगा कि खरीदने वाला व्यक्ति आर्थिक तौर पर सक्षम है या नहीं । केंद्र सरकार ने राज्यसभा में लंबित रजिस्ट्रेशन अधिनियम में संशोधन के लिए लाए जा रहे विधेयक में आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य करना शामिल किया है। यह सिफारिश संसद की स्थायी समिति ने की थी,जिस पर विचार के लिए मंत्रियों की समिति का गठन किया गया था। समिति की सहमति के बाद विधेयक को कानून मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे हरी झंडी मिल गयी है। 
 


संबंधित खबरें