मुख्य समाचार

पटना नगर निगम से जारी नोटिस के समाधान के लिए बनी समिति 

आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समिति बनी है। सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर बनी समिति में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्र (सदस्य सचिव) और सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव एवं एमएलसी संजय कुमार सिंह होंगे।

समिति संबंधित विषय का अध्ययन कर व्यावहारिक एवं जनहितकारी समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगी। पटना नगर निगम से जारी नोटिस के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल में विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा,श्याम रजक एवं संजय गुप्ता शामिल थे।
 


संबंधित खबरें