मुख्य समाचार

आरबीआई ने 2000 के नोट की छपाई रोकी

नई दिल्ली/एजेंसी  । आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट की पर्याप्त छपाई के बाद फिलहाल इसकी छपाई रोक दी है। साथ ही 200 रुपये के साथ अन्य छोटे नोट की छपाई तेज कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई ने पांच माह पहले ही दो हजार रुपये के नोट की छपाई रोक दी थी। दो हजार रुपये के 7.4 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट प्रिंट हो चुके हैं। करीब एक अरब रुपये मूल्य के 200 रुपये के नोट बाजार में आने की उम्मीद है। फिलहाल छप रहे नोट में 90 फीसदी 500 रुपये के हैं।


संबंधित खबरें