मुख्य समाचार

जियो के फ्री आॅफर पर सुनवाई 18 को

  नई दिल्ली/एजेंसी । दूरसंचार न्यायाधिकरण, टीडीसैट दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की निःशुल्क पेशकश के मामले में 18 अगस्त को सुनवाई करेगा। दूरसंचार नियामक ट्राई  ने रिलायंस को अपनी सेवाओं की निःशुल्क पेशकश 90 दिनों के तय समय के बाद भी जारी रखने की अनुमति दी थी। भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर ने इसे चुनौती देते हुए टीडीसैट का दरवाजा खटखटाया। जियो की दो निःशुल्क पेशकश में जियो वेलकम आॅफर और हैप्पी न्यू ईयर आॅफर शामिल है। टीडीसैट को भारती एयरटेल और आइडिया सेल्यूलर की याचिका पर 25 जुलाई को सुनवाई करनी थी। सुनवाई के दौरान दोनों कंपनियों ने जियो के जवाब में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए समय मांगा।  अब इस मामले पर सुनवाई 18 अगस्त को होगी। 


संबंधित खबरें