मुख्य समाचार

एयर इंडिया का मेन्यू होगा आकर्षक

नई दिल्ली/एजेंसी । सार्वजनिक क्षेत्र की विमान कंपनी एयर इंडिया यात्रियों के लिए नया मेन्यू लेकर आ रही है। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार यात्रियों को विभिन्न प्रकार की वाइंस,माॅकटेल और क्षेत्रीय व्यंजनों की पेशकेश की जाएगी। प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि हम इसे सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू करेंगे। इसके बाद हमारी योजना घरेलू उड़ानों पर माॅकटेल और क्षेत्रीय व्यंजनों को पेश करने की है। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले माह एयर इंडिया के कैटरिंग विभाग के साथ बैठक में विमान में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए अधिक खर्च करने का निर्देश दिया था। 


संबंधित खबरें