मुख्य समाचार

बिहार के बिल्डर 10 से कराएंगे निबंधन

पटना । रेरा के तहत बिहार के बिल्डरों का निबंधन 10 अगस्त से होगा। शास्त्रीनगर स्थित आवास बोर्ड भवन में रेरा का आॅफिस है। केंद्र के निर्देशानुसार 1 अगस्त से निबंधन शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन रेरा का पोर्टल नहीं शुरू होने के कारण इसमें विलंब हुआ। हालांकि विभाग की ओर से पोर्टल लांचिंग की तैयारी पांच अगस्त को ही थी। अब लांचिंग आठ अगस्त को होगी। मंत्रिमंडल में फेरबदल के कारण इसमें विलंब हुआ। नगर विकास व आवास विभाग ने भवन निर्माण की निगरानी के लिए एक नया अथाॅरिटी बनाया है, जिसका सारा काम आॅन लाइन होगा । 


संबंधित खबरें