हर साल की तरह होटल मौर्य में बिरयानी-कबाब फेस्टिवल 12 अगस्त से शुरू हो गया है। फेस्टिवल 27 अगस्त तक रहेगा। फेस्टिवल के इंचार्ज नागेश ने बताया कि इस दौरान हैदराबाद, केरल और महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों की बिरयानी उपलब्ध होगी। स्पेशल बिरयानी में पारसी प्राॅन, दूध कीमा व भुना प्याज मलाई हैं। इसी तरह कबाब के 11 आइटम में मटन चांदनी कबाब, मुर्ग बादामी, लगान के चाॅप व गाजर और पनीर के सीक खास हैं। डेजर्ट में अखरोट की खीर व गोपाल भोग भी है। 16 दिनों तक चलने वाला फेस्टिवल रात 7ः30 से 11 बजे तक है।