मुख्य समाचार

एनसीएलटी ने फ्लैट बायर्स को दिलाया भरोसा

नोएडा/एजेंसी । नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की ओर से जेपी इन्फ्राटेक मामले में नियुक्त कोर्ट कमिश्नर अनुज जैन ने फ्लैट बायर्स को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि ट्रिब्यूनल की कार्यवाही कंपनी को दिवालिया घोषित करने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा है कि शेयरधारकों के साथ मिलकर उचित रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने शेयरधारकों से समय-समय पर बात करते रहने की बात कही है।

अनुज जैन ने कहा है कि कार्यवाही मौजूदा स्थिति को सुलझाने की प्रक्रिया है। मुझे फ्लैट के मालिकों सहित सभी शेयरधारकों के हितों का ध्यान है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रमोटर्स और मैनेजमेंट को कानूनी तौर पर मेरे साथ सहयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक वह कंपनी के बारे में एक सूचना तैयार करेंगे। वह लेनदारों की भी एक सूची तैयार करेंगे। इसके लिए 12 अगस्त को दो अखबारों में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। फॉर्मेट और नियमों के हिसाब से लेनदारों को अपने क्लेम दाखिल करने होंगे। यह फॉर्मेट कंपनी की वेबसाइट पर 14 अगस्त से उपलब्ध होगी। क्लेम दाखिल करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त, 2017 है। लेनदारों द्वारा दी गई जानकारी को जैन ने अपने ज्ञापन में शामिल करने की बात की है। इसलिए उन्होंने इच्छुक पक्षों से कंपनी को फिर से खड़ा करने का प्लान मांगा है जिसे एनसीएलटी के सामने रखा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 180 दिन का समय तय किया गया है।


संबंधित खबरें