मुख्य समाचार

मुजफ्फरपुर का रेल कारखाना होगा बंद 

नई दिल्ली/एजेंसी। 15 साल से घाटे में चल रही मुजफ्फरपुर स्थित रेलवे की भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी (बीडब्ल्यूईएल) अब बंद हो जाएगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही 626 कर्मचारियों को 2007 के वेतनमान के आधार पर वीआरएस देने का भी फैसला हुआ। सरकार ने इसके लिए 151.18 करोड़ रुपये स्वीकृत की है। इस राशि से कर्मियों के सभी तरह के बकाया का भुगतान होगा। सरकार ने कहा कि इस निर्णय से घाटे में चल रहे या रुग्ण सार्वजनिक उपक्रमों पर सरकारी राशि के खर्च पर रोक लगेगी। 
बीडब्ल्यूईएल का गठन चार दिसंबर 1978 को हुआ था। निजी क्षेत्र की दो रुग्ण इकाइयां अर्थर बटलर एंड कंपनी मुजफ्फरपुर तथा ब्रिटानिया इंजीनियरिंग कंपनी मोकामा को मर्ज कर यह उपक्रम बनाया गया था। बीआईएफआर ने 2002 में इसे रुग्ण इकाई घोषित कर दिया। इसके बाद इसका प्रशासनिक नियंत्रण भारी उद्योग विभाग के पास आ गया। 
 


संबंधित खबरें