मुख्य समाचार

जैविक खाद का इस्तेमाल करें किसान : डाॅ प्रेम

पटना। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि वे रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का इस्तेमाल करें। जैविक खाद पर्यावरण और मिट्टी के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि सूबे में किसानों को खाद की कमी नहीं होगी तथा उचित दाम पर खाद मिलेगा। उक्त बातें डाॅ प्रेम ने खाद की आवश्यकता और उपलब्धता की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। 
कृषि अघिकारियों ने बताया कि राज्य में खरीफ के लिए 10. 50 लाख मीट्रिक टन यूरिया, ढाई लाख मीट्रिक टन डीएपी, एक लाख मीट्रिक टन एमओपी और दो लाख मीट्रिक टन एनपीके की जरूरत है। इसके विरुद्ध केन्द्र सरकार ने नौ लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1. 75 लाख मीट्रिक टन डीएपी, साठ हजार टन एमओपी और एक लाख टन एनपीके का आवंटन किया है। इसके अलावा पचास हजार टन यूरिया का रिजर्व आवंटन है। 


संबंधित खबरें