मुख्य समाचार

फ्लैट खरीदारों के हित की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : मेघवाल 

नयी दिल्ली। वित्त एवं काॅरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए रियल एस्टेट नियमन कानून (रेरा) लाया गया।। वे नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको ) के 14 वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ये बातें कह रहे थे। जेपी इन्फ्राटेक व आम्रपाली ग्रुप के फ्लैट खरीदारों की परेशानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार नियमित स्थिति की समीक्षा कर रही है। सरकार आवास ग्राहकों की समस्याओं से परिचित है। 
इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेघवाल ने निर्माण और रियल एस्टेट उद्योग से वादा किया कि उनकी सभी वाजिब परेशानियों का उचित निबटारा किया जाएगा। जीएसटी से संबंधित सभी कमियों का समाधान होगा। सभी बिल्डरों को आमंत्रित किया जा रहा है ताकि सस्ते आवास समेत कई मोर्चों पर वे आगे आएं और सरकार का सहयोग करें।
 


संबंधित खबरें