मुख्य समाचार

किसानों के लिए उपयोगी है गोबर गैस संयंत्र : कृषि मंत्री

पटना। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि गोबर गैस संयंत्र किसानों के लिए उपयोगी है। गैैस संयंत्र ग्रामीण क्षेत्र में सुलभ रूप से ऊर्जा प्राप्ति का प्रमुख विकल्प हो सकता है। संयंत्र लगाने के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को आर्थिक लाभ दिलाने में भी मददगार है। गोबर, बेकार एवं कृषि अवशिष्ट पदार्थ जैसे भूसा, पुआल, पत्तियां, जलकुंभी एवं शैवाल आदि को एक विशिष्ट संयंत्र में डालकर प्राकृतिक प्रक्रियाओं के द्वारा गोबर गैस उत्पादित किया जाता है।
डाॅ प्रेम ने बताया कि गैैर परंपरागत ऊर्जा श्रोतों में बायो गैैस का महत्वपूर्ण स्थान है। इस विधि से उत्पादित गैस मूलतः मिथेन है। यह एक ज्वलनशील गैस है। इसका उपयोग आसानी से घर के कार्यों जैसे खाना बनाने, रौशनी की व्यवस्था करने तथा कृषि उपयोगी संयंत्रों के संचालन में किया जा सकता है। 
कृषि विभाग दो घनमीटर गोबर गैस संयंत्र की स्थापना पर अनुदान दे रहा है। दो घनमीटर के गोबर गैस संयंत्र से माह में करीब 1.5 से 2 एलपीजी सिलेंडर के बराबर गैस प्राप्त होता है। संयंत्र की स्थापना करने पर लागत मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 19,000 रुपये अनुदान मिल रहा है। 
 


संबंधित खबरें