मुख्य समाचार

बीज शुद्धता जांच में सहायक है डीएनए फिंगर प्रिंटिंग लैब

पटना । बीजों की आनुवांशिक शु़द्धता की जांच के लिए बिहार स्टेट सीड एंड आॅर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी के अधीन डीएनए फिंगर प्रिंटिंग प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। प्रयोगशाला में डीएनए की बैंड साईज की तुलना कर बीजों की शुद्धता आकलित की जाती है।
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि सूबे में डीएनए फिंगर प्रिंटिंग प्रयोगशाला की स्थापना से बाजार में बिकने वाले बीजों की आनुवांशिक शुद्धता में वृद्धि हुई है। उन्होंने अन्नदाता किसान से अनुरोध किया है कि बाजार में बिकने वाले धान-मक्का के प्रभेद की आनुवांशिक शुद्धता पर संदेह होने पर वे मीठापुर स्थित प्रयोगशाला से संपर्क कर बीज की जांच करा सकते हैं। अभी धान के 13 प्रभेदों पर मानकीकरण का कार्य हो रहा है। साथ ही राज्य में बिकने वाले धान और मक्का के संकर प्रभेदों पर मानकीकरण और पहचान का कार्य भी हो रहा है। 
 


संबंधित खबरें