मुख्य समाचार

सूखा प्रभावित 17 जिलों के लिए सिंचाई योजना 

पटना । सूखा प्रभावित बिहार के 17 जिलों में सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना चल रही है। इसके लिए चालू वित्त वर्ष 2017-18 में 4166.67 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। 
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि 14 जिलों बांका, मुंगेर, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, जहानाबाद एवं अरवल में योजना का कार्य अभिसरण के रूप में होेगा। शेष 3 जिलों भागलपुर, भोजपुर एवं बक्सर के वैसे प्रखंड जहां जल स्तर अपेक्षाकृत अधिक नीचे है, वहां बड़े पैच अथवा आस-पास में कलस्टर में योजना के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य कराया जायेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रक्षेत्र में पानी की पहुंच को बढ़ाना एवं उपलब्ध जल उपयोग क्षमता में सुधार लाना है। योजना का कार्यान्वयन बिहार जलछाजन विकास सोसाईटी के माध्यम से होेगा।
केंद्र सरकार ने योजना के लिए तत्काल 1,250 लाख रुपये जारी की है। इस राशि एवं इसके समानुपातिक राज्यांश को मिलाकर 2083.335 लाख राशि आवंटन आदेश निर्गत किया गया है। राज्य में इस योजना के अंतर्गत 4,122 छोटे एवं बडे़ आकार के तालाब का निर्माण होगा। साथ ही 344 सामुदायिक तालाब के गाद की सफाई एवं मरम्मत भी होगी।  


संबंधित खबरें