नई दिल्ली / पटना । कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि निर्यात को प्रोत्साहन देने पर बल दिया । वह सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित काउंसिल फाॅर ट्रेड डेवलपमेंट एंड प्रमोशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने किया था ।
डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों के लिए आय सृजन की कई संभावनाएं हैं। कृषि निर्यात को प्रोत्साहन मिलने से कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन होगा । इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने इससे संबंधित ज्ञापन पेश किया । कार्यक्रम को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने भी संबोधित किया । मौके पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।