मुख्य समाचार

कृषि रोड मैप की समीक्षा में पटना दूसरे स्थान पर

पटना। पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में कृषि रोड मैप (2017-2022) की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने की। पटना प्रमंडल में कृषि एवं उद्यान निदेशालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में राज्य में पटना जिला दूसरे स्थान पर, नालंदा 22 वें, रोहतास 25 वें स्थान, भोजपुर 29 वें, बक्सर 33 वें स्थान तथा कैमूर 38 वें स्थान पर रहा।

कृषि मंत्री ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को इस माह तक समुचित उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया। यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं में अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसान उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में किसी तरह की शिकायत किसान काॅल सेंटर के टाॅल फ्री नंबर 18001801551 पर कर सकते हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने भी पदाधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रमंडल आयुक्त आनंद किशोर, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय, जिला पदाधिकारी कुमार रवि, पटना प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (शष्य) उमेश कुमार चैधरी, उप निदेशक (शष्य) अनिल कुमार झा समेत पटना प्रमंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।


संबंधित खबरें