मुख्य समाचार

कारोबारियों ने जेम प्रणाली की बारीकियों को समझा

पटना । वाणिज्य-कर विभाग के सहयोग से बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने जेम प्रणाली पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सूबे के उद्यमियों एवं व्यवसायियों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई ।
चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकार द्वारा जो भी सामान की खरीद की जाएगी, वह ई-टेंडरिंग से होगा। साथ ही इसके लिए गवर्नमेंट इ-मार्केट प्लेस (जेम)  का भी गठन किया गया है। जिसमें पंजीकरण के बाद ही सामान की आपूर्ति की जा सकेगी। भविष्य में केवल इसी माध्यम से सरकार खरीद करेगी। इसलिए इस प्रणाली को जानना सभी के लिए आवश्यक है। 

जागरूकता कार्यक्रम में वित्त  विभाग के संयुक्त सचिव उद्यन मिश्रा, अपर आयुक्त केके गुप्ता, वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त मार्कंडे ओझा, संतोष कुमार एवं शंकर कुमार मिश्रा मौजूद  थे ।
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के पदाधिकारी सेनजीत कुमार, अमित उपाध्याय एवं इम्तयाज अंसारी ने इस नई प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। किसी तरह की परेशानी पर मोबाइल नंबर 7694012267 एवं 8877973269 पर संपर्क कर सकते हैं ।
मौके पर उपाध्यक्ष एनके ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, महामंत्री अमित मुखर्जी, नवीन कुमार मोटानी, आलोक पोद्दार, राजेश खेतान, सुमित कुमार एवं  पीके सिंह समेत बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यवसायी शामिल हुए ।


संबंधित खबरें