मुख्य समाचार

एलटीसीजी का असर, सेंसेक्स में 839 अंकों की गिरावट  

नई दिल्ली/एजेंसी । बजट में लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) के प्रस्ताव का असर शुक्रवार (2 फरवरी) को शेयर बाजार में दिखा। सेंसेक्स में 839 व निफ्टी में 256 अंकों की बड़ी गिरावट आयी। बाजार को एलटीसीजी पसंद नहीं आया। सेंसेक्स 35066 और निफ्टी 10760 पर बंद हुआ। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच की टिप्पणी और राजकोषीय घाटा बढ़ने की चिंताओं का असर भी शेयर बाजार पर पड़ा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एलटीसीजी का असर अगले सप्ताह भी बाजार में रहेगा।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में ज्यादा गिरावट देखी गयी। बीएसई मिडकैप में जहां 4.03 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप में 4.65 फीसदी की गिरावट रही। 

टाॅप गेनर्स : टीसीएस, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी।

टाॅप लूजर्स : मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आयशर मोटर्स, बजाज आॅटो, बजाज फिनांस, हीरो मोटोकाॅर्प, पीसी ज्वैलर्स, एलएंडटी, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, डाॅ रेड्डी लैंब, बाॅश, जेट एयरवेज, दीवान हाउसिंग, टाटा स्टील, जस्ट डायल।         


संबंधित खबरें