मुख्य समाचार

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मिलेगी रेफ्टिंग की सुविधा 

पटना । वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नौका विहार, रेफ्टिंग व हाथी सवारी की व्यवस्था होगी। पर्यटकों को कम कीमत पर आवासीय व परिभ्रमण की सुविधा भी मिलेगी। उक्त निर्देश उप मुख्यमंत्री सह पर्यावरण व वन मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वाल्मीकि व्याघ्र संरक्षण न्यास की शासी परिषद की बैठक में दिए।  
बेहतर संचालन के लिए प्रबंधक, लेखा पदाधिकारी व माली समेत 43 पदों पर नियोजन का निर्णय लिया गया। वाल्मीकीनगर ,गोबरधना, नौरंगिया, कोटराहा एवं मंगुराहा जगहों में एक साथ 124 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही परिभ्रमण के लिए पांच वाहन की सुविधा भी है। सफारी के लिए कर्नाटक से 6 व अंडमान से 8 हाथी लाने की सहमति दी गई। 
डिप्टी सीएम ने आवास व सफारी वाहनों की वर्तमान दर में भारी कटौती का निर्देश दिया ताकि पर्यटकों को किफायती दर पर सुविधा मिले और वे अधिक संख्या में टाइगर रिजर्व आने के लिए उत्सुक हो। सीजन और आॅफ सीजन के आधार पर रेट निर्धारण के लिए पर्यावरण व वन विभाग के प्रधान सचिव को अधिकृत किया गया है। न्यास के मुख्य उद्देश्य व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए 15 करोड़ के काॅरपस फंड की अनुशंसा भी की गई। सदस्यों ने लोकल एडवाइजरी कमिटी गठित करने, पर्यटकों से फीडबैक लेने व आश्रयणी की वेबसाइट को आकर्षक बनाने का सुझाव दिया। 
 


संबंधित खबरें