मुख्य समाचार

वोट की नहीं, वोट देने वालों की चिंता करते हैं हम 

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हम वोट की नहीं, वोट देने वालों की चिंता करते हैं। शराबबंदी महिलाओं की सलाह पर किया। शराब की बिक्री से करीब 5000 करोड़ सरकार को राजस्व मिलता था, लेकिन लोगों का 10 हजार करोड़ खर्च होता था। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार गंभीर है। आधी आबादी के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। बालिकाओं के लिए साईकिल व पोशाक योजनाएं हैं। महिलाओं के विकास के लिए जीविका समूह है। सेल्फ हेल्फ ग्रुप में 10 लाख का लक्ष्य है। दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन अभियान इसी कड़ी में है। सीपीए सम्मेलन के दौरान सीएम ने उक्त जानकारी दी।    

सीएम ने कहा बिहार के गौरव को प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है। पर्यटकों की संख्या भी पहले से बढ़ी है। राज्य सरकार न्याय के साथ विकास पर काम कर रही है। संसद व विधायिका की भूमिका पर सम्मेलन में चर्चा होगी। सत्ता के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए कहा कि विकास का लाभ जन-जन तक पहुंचना चाहिए। यूएनओ के विकास लक्ष्य में गरीबी, भुखमरी, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय व ऊर्जा समेत 17 मुद्दों को रखा गया है। बिहार इन मुद्दों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है।
 


संबंधित खबरें