संजय गांधी जैविक उद्यान राजधानी का लोकप्रिय प्लेस है। उद्यान में खास पेड़-पौधे एवं जानवर हैं। इस कारण यह बच्चों-बड़ों सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इतना ही नहीं एक ट्वाॅय ट्रेन भी है, जो पार्क की सैर कराती है। विशाल एक्वेरियम में 35 किस्म की मछलियां एवं स्नेक हाउस में 68 सांप हैं। 1000 से अधिक जानवर हैं । उद्यान में शीघ्र ही मनोरंजन की कई नई चीजें शामिल होंगी। बेली रोड में स्थित उद्यान करीब 62 हेक्टेयर में फैला है।