बुद्ध स्मृति पार्क बौद्ध धर्मावलंबियों के साथ पटना आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। 22 एकड़ में फैला पार्क पटना जंक्शन के समीप फ्रेजर रोड में है। 27 मई 2010 को धर्म गुरु दलाई लामा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया। पार्क में आकर्षण की कई चीजें हैं। इनमें सबसे खास 25 मिनट का लेजर शो है। शाम सात बजे से शो में बिहार के गौरवशाली इतिहास को दिखाया जाता है। साथ ही पाटलिपुत्र करुणा स्तूप, श्रीलंका व बौद्ध गया से मंगाए गए बोधि वृक्ष, म्यूजियम व मेडिटेशन सेंटर भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं।