पटना । जापान से बिहार में निवेश एवं टेक्नोलाॅजी की मदद की उम्मीद लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 सदस्यीय टीम के साथ टोक्यो पहुंचे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, टूरिज्म, एनर्जी व पटना मेट्रो समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई । बौद्ध धर्मावलंबी देश होने के कारण जापान की बिहार में रुचि है। नीतीश ने बोधगया व नालंदा यूनिवर्सिटी के महत्व पर जोर दिया । मुख्यमंत्री ने प्रवासी बिहारियों से बिहार में निवेश की अपील की ।
टीम में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ, चंचल कुमार व अमृत लाल मीणा, आईजी बच्चू सिंह मीणा, सीएम के सचिव अतिश चंद्रा, ओएसडी गोपाल सिंह, बिहार उद्योग संघ के अध्यक्ष केपीएस केसरी व बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी शाह हैं ।