मुख्य समाचार

176990 करोड़ का बिहार बजट पेश, शिक्षा पर सर्वाधिक जोर

पटना । उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने २७ फरवरी को विधानमंडल में वर्ष 2018-19 का 1,76,990 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में सबसे अधिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। शिक्षा पर करीब 32 हजार करोड़ राशि खर्च होगी। साथ ही स्वास्थ्य और कृषि पर भी विशेष ध्यान है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर भी जोर है। कौशल विकास केंद्र अपग्रेड होंगे। 
मोदी ने कहा कि कृषि रोडमैप से किसानों को विशेष सहायता मिलेगी। पूर्वी चंपारण व मुजफ्फरपुर जिलों में तीन नए कृषि विज्ञान केंद्र खुलेंगेे। बजट में निबंधन शुल्क में वृद्धि की गई है। एक अप्रैल से जमीन की दाखिल-खारिज के साथ सभी वित्तीय कार्य आॅनलाइन होंगे। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आई बैंक एवं 16 जिलों में आईटीआई खुलेंगे।  
स्वास्थ्य पर 7793 करोड़, ऊर्जा पर 10,257 करोड़, ग्रामीण विकास पर 10505 करोड़, सड़क निर्माण पर 17 हजार करोड़, राजस्व व भूमि सुधार पर 862 करोड़, नगर विकास पर 4413 करोड़, योजना विकास पर 2841 करोड़, पंचायती राज पर 8694 व समाज कल्याण पर 10188 करोड़ राशि खर्च होगी। 
मंदिरों की चहारदीवारी निर्माण पर 30 करोड़, द्वारका (दिल्ली) में 78 करोड़ की लागत से बिहार सदन भवन का निर्माण एवं राजगीर में जू सफारी पर 60 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
 


संबंधित खबरें