पटना । बिहार को मक्का उत्पादन ( 2015-16) के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,नई दिल्ली में आयोजित सम्मारोह में पुरस्कार दिया। सम्मान कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री ने पुरूष वर्ग में देश में सर्वाधिक मक्का का उत्पादन करने के लिए खगड़िया जिला के अनिल कुमार एवं महिला वर्ग में भी खगड़िया जिला की नीलम कुमारी को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया । दोनों किसानों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं दो-दो लाख रुपये मिला।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, प्रधान सचिव सुधीर कुमार, निदेशक हिमांशु कुमार राय समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।