मुख्य समाचार

चैंबर की आरबीआई से गुहार, नगदी की किल्लत शीघ्र हो दूर 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । बिहार चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य में नगदी की समस्या को अविलंब सामान्य करने की मांग आरबीआई गर्वनर डाॅ उर्जित पटेल एवं क्षेत्रीय निदेशक एन.पी.टोपनो से की है। चैंबर ने 12 अप्रैल को जारी प्रेस विज्ञप्ति में ही इस समस्या को बताया था। 

अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि बैंकों में नगदी की किल्लत का आकलन करते हुए चैंबर ने पूर्व में ही केंद्रीय वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर, वित्तीय  सेवाओं के सचिव, बिहार के डिप्टी सीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से आगाह किया था। चैंबर के सुझावों को गंभीरता से नहीं लेने का नतीजा आज सामने है। 

सूबे के सबसे बड़े बैंक एवं एसएलबीसी के संयोजक होने के कारण बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने में एसबीआई की अहम भूमिका है। ऐसा प्रतीत होता है कि बैंक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन सही से नहीं कर रहा है। आज सूबे के उद्यमी एवं व्यवसायियों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी बैंक से अपना पैसा निकलने में काफी संघर्ष करना पड़ा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सूबे के विभिन्न हिस्सों भागलपुर, मगध व दरभंगा के साथ-साथ पटना के विभिन्न बैंकों के एटीएम से लोग खाली हाथ लौट रहे हैं। 


संबंधित खबरें