पटना/बिहार कारोबार न्यूज। उद्योग विभाग ने कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मंगलवार को तीन संस्थान से करार किया। ये संस्थान अपेरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, पटना (एटीडीसी), फूटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, बिहटा (एफडीडीआई), टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर, पटना (टीआरटीसी) हैं। सूबे के बेरोजगार युवकों को स्वनियोजित करने के लिए संस्थान प्रशिक्षण देंगे।
प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ की उपस्थिति में एटीडीसी की महानिदेशक डार्ली कोशी, एफडीडीआई के संजीव, टीआरटीसी के डीके सिंह ने उद्योग मित्र के सीईओ उमेश कुमार सिंह के साथ एएमयू पर हस्ताक्षर किया। अगले वित्तीय वर्ष में एटीडीसी 2000 युवाओं, एफडीडीआई 1500 एवं टीआरटीसी 700 युवाओं को प्रशिक्षण देगा।