मुख्य समाचार

ककोलत वाटरफॉल, नवादा

ककोलत जलप्रपात, नवादा जिला के गोविंदपुर प्रखंड में है। पटना से इसकी दूरी करीब 150 किलोमीटर है। गर्मी में यहां सैलानियों की काफी भीड़ होती है। करीब 160 फुट की ऊंचाई से ठंडा पानी नीचे जलाशय में गिरता है। 

पर्यटक स्नान के साथ जलाशय में वाॅलीबाॅल का भी आनंद लेते हैं। यहां पहुंचने से थोड़ी दूर पहले से ही आपको सुकून महसूस होने लगेगा। झरने के समीप आते ही ठंडी हवा से सफर की थकान कम होने लगती  है। शेष थकान शीतल जल पीते ही दूर हो जाती है। पानी मीठा होने के साथ कई प्राकृतिक गुणों को समाहित किए हुए है। 

पटना से ककोलत के लिए बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट काॅरपोरेशन की एसी बसें भी चलती हैं। 

नोट : पटना से ककोलत जाने के दौरान जैन तीर्थस्थली पावापुरी का दर्शन करना न भूलें। 


संबंधित खबरें