मुख्य समाचार

30 जून है अंतिम मौका, बाद में होगी बड़ी कार्रवाई 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज। रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले बिल्डरों पर परेशानी बढ़ने वाली है। रेरा के अध्यक्ष अफजल अमानुल्लाह ने 30 जून, 2018 को अंतिम मौका बताते हुए कहा कि इसके बाद बिना निबंधन के प्रोजेक्ट पर जो बिल्डर काम करेंगे, उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। उनकी सूची देश में संबंधित संस्थानों को भेजी जाएगी। वह कोई दूसरी कंपनी भी नहीं बना सकेंगे। निबंधन विभाग में उनके फ्लैट की रजिस्ट्री भी नहीं होगी। 

30 जून, 2018 तक निबंधन कराने वालों कीे राशि तीन गुना कर दी गई है। इसके पहले बिल्डर्स को अप्रैल, 2018 तक बिना फाइन मौका दिया गया। मई, 2018 तक न्यूनतम एक लाख या निबंधन शुल्क की सौ फीसदी राशि तय की गई। 31 मई तक मात्र 360 बिल्डरों ने ही निबंधन कराया है।

निबंधन नहीं कराने वाले बिल्डरों से फ्लैट खरीदने वालों को बैंक भी फाइनेंस नहीं कर सकेंगे। 30 जून के बाद जांच के लिए एजेंसी से सर्वे कराया जाएगा।
 


संबंधित खबरें