मुख्य समाचार

ट्वाॅय ट्रेन, पटना

संजय गांधी जैविक उद्यान्न जाने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। जू में वर्षों से बंद पड़ी ट्वाॅय ट्रेन का परिचालन शीघ्र शुरू होगा। साथ ही जू की सड़क पर 3 कंपार्टमेंट ट्रैकलेस ट्रेन भी शुरू होगी।   

आॅनलाइन टिकट शुरू होने के बाद अब दर्शक मोबाइल एप्प से भी टिकट ले सकते हैं। दर्शकों को एक रंगीन ब्रोशर भी हिंदी और अंग्रेजी में मिलेगा। इसमें वन्यप्राणियों की जानकारी व चिड़िया घर का मैप होगा। दिसंबर,2018 से वन्यप्राणी जीवन पर 3 डी फिल्म का आनंद भी दर्शक ले सकेंगे। 

150 दर्शकों की क्षमता वाले आॅडिटोरियम का निर्माण पूरा होने तक आगंतुकों को वन्यप्राणी जीवन पर दिन में दो बार मुफ्त में दिखाई जाने वाली फिल्म को चार शो करने का निर्देश  है। हर केज के सामने एक प्री रिकाॅर्डेड आॅडियो सिस्टम लगेगा, जिसके बटन को दबा कर दर्शक  वन्य प्राणी की जानकारी सुन सकेंगे। कुछ जगहों पर विजुअल डिसप्ले बोर्ड भी लगेगा। 

 


संबंधित खबरें