मुख्य समाचार

शाहाबाद क्षेत्र के सोन नहर प्रोजेक्ट को एडीबी की मंजूरी

पटना/नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने बिहार के शाहाबाद क्षेत्र की सोन नहर प्रणाली के पक्कीकरण प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) एवं वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिनिधियों ने बताया कि एडीबी ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। 503 मिलियन डाॅलर (3272.49 करोड़ रुपये) की संभावित लागत की परियोजना में एडीबी 352 मिलियन डाॅलर की सहायता दे रहा है। योजना के कार्यान्वित हो जाने पर शाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा।

आर.के. सिंह ने एडीबी के प्रतिनिधि एवं निर्माण मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि परियोजना के विभिन्न चरणों को संपन्न करने के लिए समय सीमा तय होनी चाहिए। इसके लिए वित्त मंत्रालय का आर्थिक कार्य विभाग 17 जुलाई, 2018 तक कंसलटेंट बहाल करने के लिए स्वीकृति दे देगा। एडीबी के कंसलटेंट जुलाई के अंत तक काम शुरू कर देंगे। पहले चरण का टेंडर अक्टूबर के पहले सप्ताह तक निकाल जाएगा।
 


संबंधित खबरें