मुख्य समाचार

सुखाड़ की स्थिति से निपटने को तैयार रहें अधिकारी 

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल अनुदान राशि किसानों को शीघ्र देने का निर्देश कृषि विभाग को दिया। समय पर बारिश नहीं होने की स्थिति में धान की रोपाई के लिए आकस्मिक फसल योजना केे तहत वैकल्पिक फसल के लिए बीज की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। सीएम एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। 

मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में 22 जुलाई केे बाद वर्षा की संभावना बन रही हैै। ऐसी स्थिति में सीएम ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ इन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। किसानों कोे मिलने वाली आपदा संबंधी सहायता राशि उपलब्ध कराने केे लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने ग्राउंड वाटर इरिगेशन, पेयजल, बिजली की नियमित आपूर्ति, कैनाल एरिया में जल की उपलब्धता, पशु चारा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था की भी जानकारी ली। 

बैठक में विकास आयुक्त, प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, सुधीर कुमार व प्रत्यय अमृत, सचिव एन विजया लक्ष्मी व जितेंद्र श्रीवास्तव, राज्य स्वास्थ्य समिति के ईडी लोकेश कुमार सिंह एवं सीएम सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें