मुख्य समाचार

जापानी कंपनियों कोे बिहार में निवेश का मिला न्योता

नई दिल्ली/पटना । बिहार सरकार ने जापानी कंपनियों कोे निवेश का न्योता दिया है। इस संदर्भ में दिल्ली स्थित जापानी  दूतावास  में 20 सितंबर को बैठक हुई । भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरमात्सु की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 150 जापानी कंपनियां शामिल हुईं । शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल बिहार का दौरा करेगा। इकोनाॅमिक एंड डेवलपमेंट मिनिस्टर केंको सोने से भी वार्ता हुई।

राज्य सरकार की ओर से प्रधान सचिव एस.सिद्धार्थ व निवेश आयुक्त आरएस श्रीवास्तव ने शिरकत की । यह बैठक बिहार में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जापान दौरे के बाद की अगली कड़ी है। प्रधान सचिव ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, आईटी व टेक्सटाइल क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं हैं । निवेश के लिए इच्छुक कंपनियों को जमीन भी उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही जापानी मानकों के अनुसार इंडस्ट्रियल पार्क को विकसित करने में भी राज्य सरकार सहयोग करेगी ।      
 
 


संबंधित खबरें