मुख्य समाचार

2865 किसान होंगे सम्मानित, 22 से करें आॅनलाइन आवेदन

पटना । कृषि, पशु व मत्स्यपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2865 किसानों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। इसके लिए 22 सितंबर से निःशुल्क आॅनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पुरस्कार योजना में शामिल होने के लिए कृषि विभाग या बामेती की वेबसाईट पर जाकर आवेदन करना है। 

राज्य स्तर पर 5, जिला स्तर पर 190 एवं प्रखंड स्तर पर 2670 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर किसानों को 50,000 नगद एवं किसान श्रेष्ठ की उपाधि, जिला स्तर पर 25,000 नगद एवं किसान गौरव की उपाधि एवं प्रखंड स्तर पर 10,000 नगद तथा किसान श्री की उपाधि से संबंधित प्रशंसा पत्र मिलेगा।

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि 2018-19 में किसान पुरस्कार के लिए धान, गेहूं, आलू, क्राॅस ब्रीड गायपालन तथा मत्स्यपालन क्षेत्र में राज्य, जिला व प्रखंड स्तर पर सबसे अधिक उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों का चयन होगा। 
 


संबंधित खबरें