मुख्य समाचार

बिहार ने भी पेट्रोल-डीजल पर कम किया टैक्स 

पटना। बिहार सरकार ने भी 5 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर टैक्स (वैट) घटा दिया है। टैक्स कम होने से बिहार में पेट्रोल की कीमत में 2.52 रुपये एवं डीजल में 2.55 रुपये की और कमी होगी। 4 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल का मूल्य 2.50 रुपये कम किया था। इस तरह बिहार में पेट्रोल-डीजल पहले से 5.02 रुपये और 5.05 रुपये सस्ता होगा ।  

707 करोड़ का नुकसान :  डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बताया कि टैक्स कम करने से वित्तीय वर्ष के बचे छह महीने में बिहार को पेट्रोल की बिक्री से 183 करोड़ तथा डीजल से 524 करोड़ का नुकसान होगा। देश में पेट्रोल पर सबसे कम टैक्स 26 प्रतिशत बिहार में था, जिसे घटा कर अब 22.20 प्रतिशत कर दिया गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल पर टैक्स 47.94 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 38.93, पंजाब में 36.11 और केरल में 34.09 प्रतिशत है। 

डीजल पर बिहार में लगने वाले 19 प्रतिशत टैक्स को घटा कर 15 प्रतिशत किया गया है। आंध्र प्रदेश में 30.86 प्रतिशत, तमिलनाडु में 25 और तेलंगना में 27 प्रतिशत टैक्स है।
 


संबंधित खबरें